69000 शिक्षक भर्ती कटऑफ मामले पर आज (16 Oct) की अपडेट जानिए समय अनुसार

69,000 शिक्षक भर्ती कटऑफ मामले पर आज का (16 Oct) पल पल की लाइव अपडेट सुनवाई की अपडेट जानने के लिए इसी लिंक को करें रिफ्रेश, अपडेट इसी पोस्ट निचे दी जाएंगी।  ↓↓
69,000 शिक्षक भर्ती कटऑफ मामले पर लाइव अपडेट जानिए
👉69000 केस विवरण (16/10/2019):- Additional Cause List - (Lucknow Bench)
केस विवरण:- Court No. 1
जज - पंकज कुमार जैसवाल & इरशाद अली
स्पेशल अप्पिल नंबर. - 156 of 2019
Appellant (अपील करनेवाला)- राघवेन्द्र प्रताप सिंह & Ors
Respondent (प्रतिवादी)- State Of U.P. Thru.Prin.Secy.(Basic Education) Lko.And Ors.
==========================================================
दोस्तों 27/09/2019 की सुनवाई के बाद आज की निर्धारित किया गया था पिछली सुनवाई में जम कर बहश हुआ था पुराने सुनवाई का सार पढना हो तो-  24sep के सुनवाई का सार  के लिए लिंक पे जाये,  26 Sep के सुनवाई का सार के लिए लिंक पे जाये. 27sep के सुनवाई का सार  के लिए लिंक पे जाये
=========================================================

 पल पल की लाइव अपडेट यहाँ पढ़े - 

 📌  आज 51 डेली कॉज लिस्ट में केस लिस्टेड हैं।

 📌  कोर्ट नंबर 1 पर एडिशनल पर केस सुना जाएगा। सारे DCL केसेस टेकअप हो चुके हैं। जिसके बाद पुनः DCL के केसेस रिवाइज हो रहे। DCL केस नंबर 1 से फिर से जारी

 📌  केस लंच के बाद सुने जाने की संभावना, लंच २:३० तक होगा 

 📌  लंच के बाद कोर्ट बैठी,

 📌  69000 कटऑफ केस की सुनवाई शुरू, माथुर सर ने बहस प्रारम्भ की केस टेकअप का समय 14:27:49 मिनट।आनंद यादव केस की शब्दावली विवरण के साथ बहस है जारी

 📌  69000 शिक्षक भर्ती में क्वालिटी एजुकेशन पर जोरदार बहस हो रही है 

 📌  68500 शिक्षक भर्ती vs 69000 शिक्षक भर्ती - न्यायाधीशों के GO जीओ दिखा कर दोनों प्रकार की परीक्षाओं के बीच स्पष्ट अंतर |

 📌  दोनों परीक्षाओं को अलग साबित करते हुए माथुर सर

 📌  22 वें संशोधन :: माथुर सर सरकार द्वारा किए गए संशोधन पर चर्चा कर रहे हैं

 📌  माथुर सर 68500 
Shikshak Bharti के परीक्षा पैटर्न को जज साहब के समक्ष रखते हुए !

 📌   माथुर सर 69000 Shikshak Bharti के दिसम्बर 2018 के GO एवम् परीक्षा पैटर्न को जज साहब के समक्ष प्रस्तुत करते हुए...

 📌  पिछली भर्ती और इस भर्ती के सभी बिंदुओं का अंतर कोर्ट के समक्ष रख रहे हैं माथुर सर। मुख्य रूप से शार्ट आंसर व बहुविकल्पीय विवाद, समय सीमा का पॉइंट और GO में स्पष्ट की गई की बात की उक्त कटऑफ सिर्फ 68500 भर्ती के लिए ही थी ।

 📌  तिवारी सर ने माथुर सर की बात को तर्कपूर्ण करते हुए न्यायिक बिंदु न्यायालय के समक्ष रखे कि किस तरह गुमराह करते हुए सिंगल बेंच में तथ्य छिपाए गए ।


 📌  ATRE Exam 2019 की पूर्ण विवेचना कर रहे हैं माथुर सर। परीक्षा का GO व कटऑफ का GO बिंदुओं का आधार ।


 📌  सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करना रोजगार की गारंटी नहीं देता मतलब कि अभी यह परीक्षा स्क्रीनिंग है 

 📌  जब परीक्षा का पैटर्न ,टाइम 3 Hr, से 2:30 मिनट अलग अलग तो कट ऑफ़ कैसे एक जैसी होगी माई लोर्ड माथुर


 📌  यह न्यूनतम आहर्ता अंक 5 को फिक्स हो गया था 6 को रविवार होने कि वजह से 7 को प्रकाशित हुआ


 📌   पासिंग मार्क्स एग्जाम बाद 7 जनवरी को लगाने का कारण 4.10 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और इसकी जानकारी सरकार को 
6 जनवरी को हुई थी !

 📌 श्री माथुर साहब की जोरदार बहस, केस को बार बार 68500 vs 69000 शिक्षक भर्ती में अंतर पैदा करने हेतु जारी।

 📌 श्री अनिल तिवारी जी-दोनों भर्ती में नियम स्पष्ट है किंतु सिंगल बेंच में उसे सही तरीके से रखा नही गया।

📌 परीक्षा का पैटर्न पेपर का स्वरूप, परीक्षा समयावधि, अभ्यर्थी की संख्या व पेपर का स्तर |

📌 परिवर्तित अभ्यर्थियों की संख्या माननीय न्यायालय के आदेश पर शामिल हो रहे अभ्यर्थियों समेत 6 जनवरी को पता चली |

📌 68500 vs 69000 शिक्षक भर्ती में सब कुछ भिन्न साबित करने में अभी तक माथुर सर सफल रहे है बहस जोर सोर से ...

📌 अभी दोनों लोग के बिच बहस जोर से ..

📌 माथुर जी, योगेश यादव आर्डर पर बहस कर रहे है ये 90,97 कट-ऑफ के लिये महत्वपूर्ण आर्डर है |

3:28 PM 📌 जब 7 जनवरी को सभी के लिए समान रूप से मार्क फिक्स किए गए तो आर्टिकल 14 की अवहेलना कैसे हो गई 
3:29 PM 📌 इरशाद सर ने कहा - आपका मेन मोटो बेस्ट को सेलेक्ट करना है, माथुर सर ने कहा- हा 

3:29 PM 📌 योगेश यादव जजमेंट पर बहस, यह अच्छा जजमेंट है


3:31 PM  📌 माथुर सर हर बिंदु के सिलसिले को जजसाहब को समझाते हुए और क्रॉस प्रश्नों के जवाब तर्कों के साथ देते हुए |
3:33 PM   📌  सर्विस मैटर के टॉप मोस्ट सीनियर एडवोकेट है श्री जयदीप नारायण माथुर साहब - कट-ऑफ मुद्दे पर अब तक कोर्ट को हर बिंदु पर सहमत किया |

3:33 PM   📌  बहस जारी है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बहस कर रहे है |

3:34 PM   📌  माथुर जी के बाद जल्द ही सीनियर अधिवक्ता श्री अनिल तिवारी रखेंगे अपना पक्ष |

3:35 PM   📌 लावण्या केस आधार पर जज को समझाते हुए, SC के अनुसार बेसिक रूल को चेंज नहीं किया जा सकता लेकिन जरूरी प्रॉसेस अप्लाई की जा सकती हैं।

3:38 PM   📌  इसी लिंक को रिफ्रेश कटे रहे अपडेट टाइम तो टाइम यही दी जाएगी |

3:43 PM   📌  अभी दोनों लोग के बिच बहस जोर से ..


3:52 PM   📌  मूलभूत आवश्यकताओं को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है, लेकिन नियुक्ति से पहले किसी भी समय बाकी प्रक्रियाओं को बदला जा सकता है। एटीआर को लागू करना और कट ऑफ अंक लागू करना बुनियादी आवश्यकता है।

3:55 PM   📌  माथुर सर का बहस समाप्त हुआ अब तिवारी जी आ गए हैं। बहस स्टार्ट हो गया 

3:55 PM   📌  जोर सोर से बहस चल रहा  

3:58 PM   📌  तिवारी जी 7 जनवरी को जारी शासनादेश को आधार बनाकर बहस कर रहे है 

4:00 PM   📌  सिंगल बेंच के जजमेंट में सिर्फ न्यूनतम आहर्ता अंक कि अपील थी लेकिन आर्डर में बहुत सी चीजें है मिनिमम तो शून्य है अब बताइए शून्य को कैसे मिनिमम मान लिया जाए |


4:04 PM   📌  तिवारी सर जोरदार बहस करते हुए और मिनिमम को समझाते हुए |

4:05 PM   📌  मिनिमम तो 0 (शून्य) होता है फिर ये कैसा तर्क है कि 40-45 मिनिमम है और 60-65 मिनिमम नहीं है, IAS, PCS से लेकर अन्य किसी परीक्षा में सीटें रिक्त रहने पर भी न्यायालय से भी कभी कटऑफ कम नहीं किया गया है याचिकाएं आज तक पेंडिंग हैं।

4:06 PM   📌  रूल नियम कानून सब कुछ इनके द्वारा माना गया, सिर्फ न्यूनतम अर्हता अंक जो सरकार ने लागू किया उसमें समस्या है।

4:08 PM   📌  अगर परीक्षा हुई है और रिजल्ट घोषित करना है तो कोई तो न्यूनतम अर्हता अंक होना चाहिए.

4:09 PM   📌  इस परीक्षा के बाद जिले की वेकेंसीज आएंगी तब भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

4:12 PM   📌  तिवारी जी लखनऊ के ऑर्डर 40-45% के साथ, इलाहाबाद के आर्डर(0 कट ऑफ) को भी अपने तर्को से गलत साबित करते हुए |

4:15 PM   📌  इसी के साथ आज की कोर्ट की सुनवाई ख़त्म हुई, कोर्ट की सुनवाई अब 22 अक्टूबर को  |