ऑनलाइन पढ़ाई को 26 किलोमीटर चल रहे छात्र

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्रों पर पढ़ाई के साथ असाइनमेंट जमा करने का भी दबाव है। मगर सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क न होने से बड़ी संख्या में परेशान छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई और असाइनमेंट जमा करने 26 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।
प्रदेश के 105 डिग्री कॉलेजों में करीब 1.32 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। मगर लॉकडाउन में सभी कॉलेज बंद होने से प्राचार्य पाठ्यक्रम पूरा कराने को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं।
शासन इसकी समीक्षा भी कर रहा है। छात्रों पर भी ऑनलाइन पढ़ाई के साथ असाइनमेंट जमा करने का *दबाव है। मगर हकीकत सुदूर क्षेत्रों  में ऑनलाइन पढ़ाई सिरे नहीं चढ़ पा रही है।
हालात ये हैं कि 1.32 लाख छात्रों में करीब आधे यानी 60 हजार छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ पा रहे हैं। छुट्टी के चलते अधिकांश छात्र घर या ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जहां से असाइनमेंट जमा करने कई किमी दौड़ लगानी पड़ रही है। इस पोस्ट का कंटेंट यहाँ से लिया गया है