CBSE Results 2021: सताक्षी बनीं उत्तराखंड टॉपर, पाए 99.60 फीसदी अंक

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी हो गया है। उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

शताक्षी ने बताया कि उसके प्रेरणास्रोत उसके माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है।