UPSESSB TGT PGT Exam 2021 : प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के इन 11 सवालों पर छात्रों ने की आपत्ति

UPSESSB TGT PGT Exam 2021 : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की भर्ती के लिए 18 अगस्त को पहली पाली में आयोजित परीक्षा के 11 प्रश्नों पर प्रतियोगी छात्रों ने आपत्ति की है।


छात्रों का कहना है कि बुकलेट सीरीज ए के प्रश्न संख्या 2 ‘किसका कथन है कि, निर्णयन विभिन्न विकल्पों के चुनाव की एक सरलतम विधि है?’ का जवाब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने रे.ए. किलिएंस सही माना है जबकि हर्बट साइमन सही जवाब है।

प्रश्न संख्या- 8 ‘निम्नलिखित में से कौन ऑस्टिन के संप्रभुता- सिद्धांत का कटु समालोचक है?’ का उत्तर चयन बोर्ड ने सर हेनरी मेन सही माना है और छात्र लास्की को सही बता रहे हैं।

प्रश्न संख्या 14 ‘निम्नलिखित में से कौन- सा जोड़ा सही नहीं है?’ का जवाब संस्था ने रॉबर्ट मिसेल्स-पोलिटिकल पार्टीज सही माना है और छात्र लिप्सेट-वेल्थ आफ नेशंस के सही होने का दावा कर रहे हैं।

प्रश्न संख्या -43 कानून समस्त वासनाओं से रहित विवेक है (यह ईश्वर तथा विवेक की विशुद्ध वाणी है) यह परिभाषा किसने दी है? का जवाब चयन बोर्ड अरस्तु सही मान रहा है और छात्र सेंट थॉमस एक्विनास को सही बता रहे हैं।