प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों को अब पुस्तक के लिए अधिक दिनों तक इंतजार होगा खत्म

प्रतापगढ़: जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पुस्तक के लिए अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। जिला मुख्यालय से यह पुस्तकें ब्लाकों पर स्थित बीआरसी पर पहुंच गई हैं। पुस्तकें पहुंच जाएंगी।

जल्द बच्चों तक यह जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुल गए हैं, मगर अभी तक बच्चों को किताब नहीं मिली है। इससे पढाई-लिखाई व्यवस्थित रूप से नहीं प्रारंभ हो पा रहा है। अफसरों की तेजी का परिणाम रहा कि पुस्तकें जिला मुख्यालय से ब्लाकों के बीआरसी पर पहुंच गई हैं। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अविलंब यह पुस्तकें स्कूलों में भेजवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की पुस्तकें अभी नहीं आई हैं, मगर जो पुस्तकें आई हैं। उसका वितरण किया जाएगा। जल्द ही और पुस्तकों के आने पर वितरित किया जाएगा।