अपनी घरेलू नौकरानी पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा बीएसए

गोरखपुर: बिहार के रिटायर्ड बीएसए कौशल कुमार पर अपनी घरेलू नौकरानी पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची के पिता ने गोरखपुर के गुलरिहा थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। डायट प्राचार्य के पद से रिटायर्ड होने के बाद वह गोरखपुर में घर बनवा कर वह रहते हैं।
बिहार की रहने वाली नौ साल की बच्ची को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर उसके गांव के एक युवक ने उन्हें सौंपा था। उन्होंने बच्ची को अपने यहां घरेलू नौकरानी बना रखा था। आरोप है कि अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकत भी करते थे। उनकी सास भी बच्ची की पिटाई करती थी। बच्ची ने इससे परेशान होकर पुलिस व्हेल्पलाइन नम्बर पर फोन किया था।