नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। NHM UP ANM Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (यूपी एनएचएम) के अंतर्गत राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 5000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS NHM UP) ने एएनएम के 5000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार सभी जिलों में कुल 5000 एएनएम पदों पर भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।