लड़कियों के सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक

लड़कियों के सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक

राजस्थान की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। ये जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया है कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। बल्कि ऐसे में महिला टीचर उनकी जगह भरेंगी।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

मुख्य तथ्य
  • राजस्थान में 68,910 स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं।
  • केवल 1,019 स्कूलों में सिर्फ लड़कियां पढ़ती हैं।
  • राजस्थान में कुल 3.8 लाख शिक्षकों में से पुरुष शिक्षकों और महिला शिक्षकों का अनुपात 2:1 का है।