यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2021 : कई जिलों में कार्यकत्री व सहायिका की बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, जाने डिटेल्स

UP Anganwadi Recruitment 2021 : यूपी के अलग-अलग जिलों और शहरों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। एक के बाद एक जिले के आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर ऑनलाइन जारी हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने मेरठ, मैनपुरी, अलीगढ़, औरैया, बरेली, भदोही, देवरिया, इटाह, हरदोई, संतकबीर नगर, पीलीभीत में स्थित आंगनबाड़ियों में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


यहां जानें किस जिले की भर्ती के लिए क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

मेरठ - 6 सितंबर 2021
मैनपुरी - 7 सितंबर, 2021
अलीगढ़ - 4 सितंबर, 2021
औरैया - 8 सितंबर, 2021
बरेली - 3 सितंबर 2021
भदोही - 5 सितंबर, 2021
देवरिया - 8 सितंबर, 2021
एटा - 6 सितंबर, 2021
हरदोई - 3 सितंबर, 2021
संत कबीर नगर - 31 अगस्त 2021
पीलीभीत - 31 अगस्त 2021

नोटिफिकेशन के लिंक

इससे पहले शामली, बिजनौर, कुशीनगर, फिरोजाबाद, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, हाथरस, मऊ और सहारनपुर जिलों की आवेदन प्रक्रियाएं संपन्न हो चुकी हैं।

योग्यता: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) व आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए न्यूनतम पांचवी कक्षा पास होना चाहिए।

आयु सीमा - आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।