UP Board 10th, 12th Result 2021 घोषित हुआ, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 को स्टूडेंट्स इन डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। हालांकि, हाई स्कूल रिजल्ट का लिंक 5 बजे एक्टिव होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट नतीजों की घोषणा आज, 31 जुलाई 2021 को दोपहर 3.30 बजे की गयी है। इन्हें चेक करने के लिए लिंक को परिषद की वेबसाइट, upmsp.edu.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर दोपहर 3.30 बजे के बाद एक्टिव किया गया है। लिंक एक्टिव होते ही यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2021 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 की घोषणा की राह देख रहे लाखों लगभग 56 लाख छात्र-छात्राएं इन वेबसाइट पर या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख पाएंगे।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2021 को नीचे दिये गये लिंक से चेक कर सकते हैं।