यूपी : नौकरी का झांसा देकर कानपुर की दुबई में बेचा

कानपुर के जाजमऊ निवासी महिला ने दुबई में नौकरी करने का झांसा देकर उसे बेच देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के अनुसार वहां पर उसके साथ बंधक बनाकर शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया। वह किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद स्थानीय लोगों से मदद लेकर 19 मई को वापस लौटी। इसके बाद चकेरी थाने में शिकायत की। आरोप है कि चकेरी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।


महिला के अनुसार करीब 8 साल पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह घर मे चौका बर्तन कर अपने तीन बच्चों को पाल-पोस रही थी। कुछ महीने पहले उसके इलाके में रहने वाली महिला ने उससे दुबई में नौकरी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे जाजमऊ निवासी दंपति से मिलवाया। दंपति ने पीड़िता से पासपोर्ट और वीजा के लिए करीब 40 हजार रुपए लिए। फिर 6 अप्रैल को उसे लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई भेजा। बच्चो को उन्होंने रिश्तेदारों के यहां छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि दुबई में उन्हें एजेंट मिला। उसने काम देने का बहाना करके उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां पर उनके अलावा पहले से ही अन्य कई महिलाएं मौजूद थीं।

महिलाओं ने उन्हें बताया कि यहां पर कोई काम नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें बेचने के लिए बंधक बनाकर रखा गया है। 15 दिन तक कमरे में बंधक बनाने के बाद उन्हें के युवक फिर होटल के कमरे में ले गया। जहां पर उनका शारीरिक शोषण हुआ। पीड़िता के अनुसार एक दिन वह मौका पाकर वहां से सामान लेकर भाग गई। फिर दुबई एयरपोर्ट पर लोगों से भारत जाने की मदद मांगी। लोगों ने रुपये एकत्र कर टिकट कराया और उसे वापस भारत रवाना किया।