CBSE Board 10th Result 2021: 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां देखे

CBSE Board 10th Result 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं, और स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।


सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को स्टूडेंट्स नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा दोपहर 12 बजे की गयी है। सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार बोर्ड रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को उनके रोल नंबर की आवश्यकता होगी। दूसरी तरफ, सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी आकडों के अनुसार, इस वर्ष 20,97,128 छात्र-छात्राएं कक्षा 10 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र थे, जिनमें से 2076997 उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष पास प्रतिशत 99.04 प्रतिशत रहा। सीबीएसई ने 16,639 छात्रों के लिए कक्षा 10 का परिणाम घोषित नहीं किया है। उनके परिणाम 'अंडर प्रॉसेस' में हैं। सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.89 प्रतिशत और लड़कियों का 99.24 प्रतिशत है।